हार के बाद मध्य प्रदेश Congress में मची आंतरिक कलह, नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर उठाये सवाल

By Prabhasakshi News Desk | Jun 07, 2024

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के भीतर आंतरिक कलह शुरू हो गई है। पार्टी के कई नेता प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इस चुनाव में घट गई है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मध्य प्रदेश में मिली करारी हार को लेकर कहा कि सरकार ना टिकने और पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं के कारण कांग्रेस को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ को लेकर भी उन्होंने कहा कि पार्टी में कमलनाथ की स्थिति भी चुनाव के दौरान संदेहास्पद रही है। अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश में मिली हर को लेकर मंथन करना चाहिए। जिससे पार्टी की भविष्य की रूपरेखा तैयार की जा सके।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश