परिसीमन के बाद आरक्षण भी हुआ निरस्त, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने लिया फैसला

By सुयश भट्ट | Nov 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायतों की परिसीमन निरस्त करने के बाद अब आरक्षण भी निरस्त कर दिया गया है। 2015 की स्थिति का आरक्षण लागू रहेगा। और इसी आधार पर चुनाव हो सकते हैं। ग्राम जनपद जिला पंचायतों के चुनाव पूर्व के चुनावों के आरक्षण के आधार पर ही होंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने ग्राम पंचायत सुराज संशोधन विधेयक पर मुहर लगा दी है।

इसे भी पढ़ें:महिला कांग्रेस की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय, कहा - जो नहीं करेंगे काम उन्हें हटाया जाएगा 

दरअसल कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि 25 दिसंबर तक सभी अपने-अपने विभागों की जिलेवार समीक्षा करें। वहीं पूरी रिपोर्ट कार्ड दिसंबर के अंत तक पेश मंत्री करें। धान खरीदी और खाद की समीक्षा करने के लिए मंत्रियों को निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी 

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार ने 2019 में पंचायतों का परिसीमन किया था। नगरीय निकायों में शामिल हुए एरिया यथावत रहेंगे। अब पंचायतों का पुराना परिसीमन प्रभावी हो गया है। नए सिरे से परिसीमन होगा या नहीं अभी स्पष्ट नहीं है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं मौजूद, कांग्रेस ने कहा- लड़ेंगे और जीतेंगे

CBSE Result 2024: सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेंगा, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद किया अपने लापता होने का प्लान? पुलिस की बातों ने लोगों को किया हैरान

Baramati में ननद जीतेगी या भाभी? Supriya Sule Vs Sunetra Pawar की भिड़ंत में Sharad Pawar और Ajit की प्रतिष्ठा दाँव पर