बीजेपी के पदाधिकारीयों के कार्य विभाजन के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पर कसा तंज, कही यह बात

By सुयश भट्ट | Jul 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए बीजेपी के पदाधिकारियों के कार्य विभाजन पर सियासत शुरू हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि सौदेबाजी करके सत्ता तो मिल सकती है, लेकिन बीजेपी संगठन में जगह नहीं मिल सकती है।

दरअसल प्रदेश पदाधिकारियों को उनका दायित्व सौंप दिया है। जिसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा की बीजेपी में सिंधिया समर्थकों को कभी भी सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सौदेबाजी करके सत्ता तो मिल सकती है, लेकिन बीजेपी संगठन में जगह नहीं मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:OBC आरक्षण को लेकर MP में प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, पूर्व मंत्री ने भी किया समर्थन 

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया समर्थक बीजेपी में दूध में शक्कर की तहर घुलने की बात करते थे लेकिन दूध में मक्खी की तरह से निकालकर फेंक दिए गए। क्योंकि बीजेपी की सूची में कहीं भी सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं दी गई।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच

Census से टकराव टालने के लिए BJP का दांव! UP, Goa समेत 4 राज्यों में Early Elections संभव?

Love Horoscope For 16 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 16 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन