इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी के बाद तलाशी अभियान बंद किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2018

पालू (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी के बाद चलाया गया तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। हालांकि प्राकृतिक आपदा के बाद अब भी करीब 5,000 लोग लापता हैं। देश के पालू में 28 सितंबर को 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आयी थी। आपदा के बाद सुलावेसी द्वीप से ही 2,000 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों को आशंका है कि अभी भी शहर के मलबे में 5,000 के आसपास लोगों के शव दबे हो सकते हैं। सुनामी के दौरान पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए थे। पालू में तलाशी एवं बचाव अभियान के निदेशक बाम्बांग सुर्यो ने बताया कि पीड़ितों के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान बृहस्पतिवार की दोपहर में समाप्त हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

बड़ा रोचक है महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का चुनावी मुकाबला, चुनावी मैदान में उतरे ये दिग्गज नेता

पाकिस्तान में राहुल गांधी की खूब है लोकप्रियता, हम उन्हें वहां नहीं हरा सकते, कांग्रेस नेता पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

Vishwakhabram | TRUMP VS BIDEN | कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? नास्त्रेदमस ने कर दी भविष्यवाणी, 13 Key से समझाया गणित

उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah