'पाकिस्तान में राहुल गांधी की खूब है लोकप्रियता, हम उन्हें वहां नहीं हरा सकते', कांग्रेस नेता पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

By अंकित सिंह | May 03, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं। अगर पाकिस्तान में चुनाव होता है और राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं, तो वह भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में राहुल गांधी को नहीं हरा सकते... राहुल गांधी पाकिस्तान में जरूर जीतेंगे। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान जो चाहता है वो भारत में कैसे हो सकता है? पाकिस्तान जो चाहेगा, भारत में उसका उल्टा ही होगा। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: राहुल को रायबरेली से उतारने के पीछे क्या है कांग्रेस की रणनीति, Modi ने क्यों कहा- भागो मत

3 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. राहुल के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा भी थे। रायबरेली में राहुल का मुकाबला कांग्रेस के दलबदलू और तीन बार के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से है।

प्रमुख खबरें

AITA उपाध्यक्ष चुनाव में Leander Paes के सामने उतरे प्रशांत सुतार

Sensex 1233 अंक उछलकर 75692 पर बंद, Nifty 23400 के पार

IRCTC लाया Japan Tour Package, दिल्ली से टोक्यो और हिरोशिमा घूमने का मौका

Indian Oil, BPCL और HPCL ने 15 करोड़ लीटर Biodiesel खरीद के लिए मांगी बोलियां