ईस्टर हमले के बाद एक आत्मघाती हमलावर की पत्नी ने अपने बच्चे को दिया जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमला करने वालों में से एक की पत्नी ने घातक हमले के दो सप्ताह बाद अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। कोलंबो मजिस्ट्रेट अदालत को यह जानकारी दी गई। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। कानून में स्नातक 22 वर्षीय अलाउद्दीन अहमद मुथ नौ आत्मघाती हमलावरों में एक था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर पश्चिमी श्रीलंका में दंगों में एक व्यक्ति की मौत, कर्फ्यू लागू

मंगलवार को सुनवाई के दौरान मुथ के 59 वर्षीय पिता अहमद लेबे अलाउद्दीन ने चीफ मजिस्ट्रेट जयरत्ने को बताया कि हमलावर उसका चौथा बच्चा था। वह आगे की पढ़ाई के लिए ‘कोलंबो लॉ कॉलेज’ में दाखिला लेने वाला था। उन्होंने न्यायाधीश को बताया कि मुथ की 14 महीने पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी ने पांच मई को अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को उन्होंने आखिरी बार 14 अप्रैल को देखा था।

 

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की