Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2024

इस बार अप्रैल से ही गर्मी अपना कहर दिखाना शुरूकर चुकी है। गर्मी के तीखे तेवरों ने अभी से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। धूप और पसीने के कारण लोग बाहर जाने से बच रहे हैं। जब अप्रैल में गर्मी का ये हाल है, तो मई और जून अभी बाकी है। ऐसे में जिनकी नई शादी हुई है, वह अपना हनीमून प्लान कर रहे होंगे। ऐसे में अगर आप भी मई महीने में भारत में हनीमून प्लान कर रहे हैं। तो आपको अपनी ट्रिप सोच समझकर प्लान करना चाहिए।

राजस्थान

अप्रैल-मई के महीने में राजस्थान जाने से बचना चाहिए। वैसे तो यह बेहद खूबसूरत राज्य है और यहां पर आप बहुत सारी चीजें एक्सप्लोर कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों में यहां जाने का प्लान नहीं बनाना चाहिए। 

गुजरात

गर्मियों में गुजरात ना बेवकूफी भरा हो सकता है। अप्रैल महीने से ही यहां पर गर्मी के तीखे तेवर हो जाते हैं। ऐसे में आप गुजरात की जगह किसी ऐसे स्थान पर जाने का प्लान बनाएं, जहां पर आप हनीमून को अच्छे से एन्जॉय कर सकें।

महाराष्ट्र

वैसे तो हनीमून के लिए मुंबई काफी अच्छी जगह है। लेकिन गर्मी के मौसम में य़हां पर आने से बचना चाहिए। क्योंकि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जरूरत से ज्यादा गर्मी पड़ती है। वहीं चंद्रपुर क्षेत्र काफी गर्म रहता है। अगर आप गर्मी में महाराष्ट्र जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप खंडाला, लोनावला, माथेरन और पंचगनी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश मई के महीने में काफी गर्म रहता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में यहां पर हनीमून के लिए आना आपको महंगा पड़ सकता है। क्योंकि गर्मियों में यहां का तापमान करीब 40-45 के आसपास पहुंच जाता है। ऐसे में गर्मियों में उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान नहीं बनाना चाहिए।

गोवा

वैसे तो गोवा देश का सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लेकिन गर्मियों में यहां पर हनीमून आइडिया बुरी तरह से फ्लॉप हो सकता है। हर कोई गर्मियों में गोवा जाने से कतराता है। भले ही गोवा में कई समुद्र तट हैं। लेकिन इसके बाद भी गोवा की गर्मी आपको परेशान कर देगी। 

तमिलनाडु

वैसे तो कपल्स हनीमून के लिए तमिलनाडु जा सकते हैं। लेकिन गर्मियों में यहां पर आप हनीमून एन्‍जॉय नहीं कर पाएंगे। क्योंकि मई के महीने में यहां का तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। इसलिए आपको तमिलनाडु मानसून के दौरान जाना चाहिए। क्योंकि बरसात के दिनों में राज्‍य में स्थित हिल स्टेशन पर हनीमून मनाने का मजा ही कुछ और है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Congress का संकट टला, देर रात मान-मनौव्वल के बाद DK Shivakumar बोले- सब ठीक है

Top 10 Breaking News 6 June 2026 | Sukhoi Su-57 India-Russia defense Deal | Cockroach Janta Party protest | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Strait of Hormuz में सीधी टक्कर! US Navy ने तबाह किए ईरानी ड्रोन, जवाबी हमले में Radar स्टेशन ढेर

India T20 Squad Announcement | सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर, श्रेयस अय्यर बने नए T20I कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका