फर्जी वीडियो के बाद अब चीनी सेना की नई चाल, 10 टॉप यूजर्स को गलवान घाटी के पत्थर गिफ्ट देगा

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2022

लद्दाख में एक बार फिर चीन भारत को उलझाने की कोशिश में लगा हुआ है और प्रौपोगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। फर्जी वीडियो जारी करने के बाद अब चीनी सेना अपने नागरिकों को गलवान का पत्थर गिफ्ट करने की योजना बना रही है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थियेटर कमांड ने 1 फरवरी से लोगों को गलवान घाटी के पत्थरों को गिफ्ट देने का ऐलान किया है। चीनी सेना की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने अपने एक सोशल प्लेयफॉर्म विवो पर जारी करते हुए एक बैनर को पब्लिश किया है। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि 1 फरवरी को इस पोस्ट को शेयर करने वाले 10 भाग्यशाली लोगों को उपहार के रूप में गलवान का पत्थर भेजा जाएगा।  इस पोस्टर में चीनी सैनिक किसी पहाड़ी इलाके में एक नदी के किनारे गश्त लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

चीन के वेस्टर्न थिएटर कमांड ने सोशल अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में चीनी भाषा में लिखा था 'शानदार परिदृश्य, एक इंच नहीं छोड़ना है।' गलवान घाटी में 15 जून की रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष के बाद चीनी सरकार का भारत को उकसाने वाला यह नया प्रयास है। 15 जून की रात को हुए संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चार चीनी सैनिक भी मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें