वो शांति के मसीहा नहीं… FIR के बाद अमित मालवीय ने एक बार फिर साधा राहुल पर निशाना

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2023

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को 'खतरनाक' कहने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद गुरुवार को मालवीय ने राहुल गांधी और उनके मणिपुर दौरे पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शांति के मसीहा नहीं बल्कि सिर्फ एक राजनीतिक अवसरवादी हैं। यह पूछने पर कि जब कांग्रेस सरकार थी तो राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया, मालवीय ने कहा कि गांधी का दौरा उनके 'अपने स्वार्थी राजनीतिक एजेंडे' से उपजा है। बुधवार को कर्नाटक पुलिस ने मालवीय के खिलाफ 'समूहों के भीतर दुश्मनी को बढ़ावा देने' और 'लोगों को भड़काने' के आरोप में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 10 फीसदी तक महंगी हुई बिजली, आतिशी ने केंद्र को बताया वजह, बीजेपी ने किया पलटवार

मालवीय के ट्वीट पर क्या है विवाद?

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर टिप्पणी करते हुए अमित मालवीय ने 18 जून को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा 'भारत को तोड़ने' के लिए संपर्क किया जा रहा था। वीडियो में राहुल गांधी के इस बयान का भी मज़ाक उड़ाया गया कि मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है; भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों आदि का संघ है। एफआईआर के बाद बुधवार को मालवीय ने वीडियो दोबारा पोस्ट किया। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास