By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की औपचारिक घोषणा के बाद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस परिचय को बदलकर ‘कांग्रेस सदस्य’ कर दिया। गांधी ने अब ट्विटर पर अपना परिचय ‘कांग्रेस सदस्य’ और ‘संसद सदस्य’ के रूप में दिया है।
लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और इन्हें लेकर अटकलों पर विराम लगाते हुए गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और पार्टी को सुझाव दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि इस प्रक्रिया में शामिल हों। चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के ‘‘भविष्य के विकास’’ के लिए उनका इस्तीफा देना जरूरी था।