EU से Free Trade Deal के बाद अब America पर नज़र, जयशंकर के US दौरे के क्या हैं मायने?

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2026

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के कुछ ही दिनों बाद, अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा वाशिंगटन के साथ भारत के निरंतर राजनयिक संबंधों का हिस्सा है। वे फरवरी की शुरुआत में वाशिंगटन में होने वाली एक महत्वपूर्ण खनिज सम्मेलन में भाग लेंगे और इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह दौरा 13 जनवरी को जयशंकर और रुबियो के बीच हुई फोन वार्ता के बाद हो रहा है, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता और नागरिक परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की थी। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बाद में संकेत दिया कि दोनों पक्षों ने फरवरी में आमने-सामने की बैठक की संभावना पर भी बात की थी।

प्रमुख खबरें

Washington से डील के बाद एक्शन में Tehran, Roadmap पर चर्चा के लिए Pakistan पहुंचे Pezeshkian

MS Dhoni का कैप्टन कूल फैसला! लगातार हार के बावजूद Stephen Fleming को CSK में मिली लाइफ लाइन

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Strait of Hormuz से निकला रिकॉर्ड तेल, दुनिया हुई ज्यादा महफूज़

बलिदान दिवस पर CM Samrat Choudhary का ऐलान: अगले वर्ष डॉ. मुखर्जी को समर्पित होगा भव्य Park