कतर से गोलरहित ड्रा के बाद कप्तान गुरप्रीत ने कहा, फुटबॉल में कुछ भी हो सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

दोहा। फीफा विश्व कप दूसरे दौर के क्वालीफाइंग मैच में एशियाई चैम्पियन कतर को गोलरहित ड्रा पर रोकने के बाद भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि फुटबॉल में कुछ भी संभव है। अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के बगैर खेलते हुए भी भारत की युवा टीम ने जनवरी में एशिया कप जीतने वाले कतर को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप क्वालीफायर: भारत ने एशियाई कप विजेता कतर को ड्रा पर रोका

छेत्री की जगह कप्तानी करने वाले गुरप्रीत ने कहा कि मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर फख्र है। उन्होंने कहा कि टीम प्रयासों से हमें सफलता मिली। इससे क्वालीफायर में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने अभी दो ही मैच खेले हैं और दोनों मजबूत टीमों से सामना हुआ है। इससे आत्मविश्वास बढेगा और फुटबॉल में कुछ भी संभव है।

इसे भी पढ़ें: डेंगू से पीड़ित होने के संदेह में 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मुकाबले से बाहर

गुरप्रीत ने कहा कि सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की। इससे हम संतुष्ट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे। भारत को 15 अक्टूबर को बांग्लादेश से खेलना है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड