Karnataka Election के बाद बोम्मई, विजयेंद्र, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, शेट्टार और कुमारस्वामी जैसे नेताओं की किस्मत का फैसला आज

By रितिका कमठान | May 13, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना की जा रही है। इस बार चुनाव में मतदान होने के बाद दिग्गज नेतओं की किस्मत का फैसला कुछ ही देर में सामने आ जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। हालांकि राज्य में किसी सत्ता बन रही है इसकी तस्वीर दोपहर तक साफ होगी।

बसवराज बोम्मई

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव सीट से चुनाव लड़ा है जो बहुत ही हाईप्रोफाइल सीट है। इस सीट से बसवराज बोम्मई तीन बार के विधायक रहे है और इस बार चौथी बार है जब वो इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर यासिर अहमद खान पठान पर दांव लगाया है। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस ने अंतिम बार वर्ष 1994 में जीत हासिल की थी।

सिद्धारमैया

कर्नाटक की वरुणा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनाव मैदान में है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को जीतने के से रोकने के लिए बीजेपी ने राज्य सरकार के मंत्री वी सोमन्ना पर भरोसा जताया है। वहीं इस सीट पर तीसरा उम्मीदवाप जेडीएस ने डॉ. भारती शंकर को उतारा है।

डीके शिवकुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य की तीसरी सबसे बड़ी सीट यानी कनकपुरा से चुनाव मैदान में है। इस सीट पर आने वाले परिणाम को देश की नजर बनी हुई है। कनकपुरा से बीते तीन बार से डीके शिवकुमार जीतते आ रहे है। इस बार देखते हैं कि शिवकुमार जीत का चौका लगाने में सफल हो पाएंगे या नहीं। उनके विरोध में भाजपा ने राजस्व मंत्री आर अशोक को मैदान में उतारा है।

एचडी कुमारस्वामी

जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी चन्नपट्टन विधानसभा सीट से दूसरी बार मैदान में उतरे है। इससे पहले वर्ष 2018 में पहली बार वो इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। इस सीट पर उनको दूसरी बार जीतने से रोकने के लिए सीपी योगश्वर पर भाजपा ने भरोसा जताकर उन्हें उम्मीदवार बनाया। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर गंगाधर एस पर भरोसा किया है।

जगदीश शेट्टर

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस की तरफ से मैदान में है। पार्टी ने उन्हें हुबली धारवाड़ से मैदान में उतारा है। इन सीट पर सत्ता और विपक्ष दोनों की निगाहें है। शेट्टार चुनाव से पहले ही बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़े थे। बता दें कि जगदीश शेट्टर हुबली धारवाड़ से छह बार के विधायक रहे है। बीजेपी ने उनके सामने महेश तेंगिनाकाई को टिकट दिया है।

लक्ष्मण सावदी

कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस की ओर से अथणी विधानसभा सीट से मैदान में है। उन्होंने भी चुनाव से पूर्व ही भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। अपने पूर्व सदस्य के सामने बीजेपी ने महेश कुमाथल्ली और जेडीएस ने शशिकांत पदसालगी पर भरोसा जताया है।

विशेश्वर हेगड़े

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वेश्वर हेगड़े सिरसी विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे है। इस सीट से वो तीन बार विधायक रहे है और इस बार जीत का चौका लगाने मैदान में उतरे है। उनके खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार भीमन्ना नाईक चुनाव मैदान में है। 

 बीवाई विजयेंद्र

कर्नाटक बीजेपी के नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को बीजेपी ने शिकारीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर उनके पिता आठ बार के विधायक रहे है। यानी ये उनका गढ़ है। ऐसे में बीवाई विजयेंद्र की जीत इस सीट पर काफी मायने रखती है क्योंकि ये उनके पिता की साख का भी सवाल है। उनके खिलाफ मैदान में कांग्रेस ने जीबी मलातेश को उम्मीदवार बनाया है।

 

प्रियांक खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। वो चित्तरपुर विधानसभा सीट से मैदान में है। इस सीट पर प्रियांक का कब्जा 2013 से लगातार रहा है। वर्ष 2008 में उनके पिता मल्लिकार्जुन खरगे भी इस सीट से विधानसभा चुनाव जीत चुके है। उनके खिलाफ इस बार बीजेपी ने मणिकांता राठौड़ पर भरोसा कर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

एचडी रवन्ना

होलेनरसीपुर विधानसभा सीट से एचडी रवन्ना जेडीएस की तरफ से उम्मीदवार है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवैगौड़ा के बड़े बेटे एचडी रवन्ना इस सीट से पिछले चुनावों में जीत हासिल कर चुके है। उनके सामने बीजेपी ने देवराजे गौड़ा और कांग्रेस के श्रेयश एम. पटेल को हराकर जीत हासिल करने की चुनौती है।  

प्रमुख खबरें

Kedarnath Dham | श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

Tamil Nadu की Hot Seat एडप्पाडी का रण, Palaniswami और DMK के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का पेंच

Prabhasakshi NewsRoom: IAF Sirsa Unit ने तत्काल Action नहीं लिया होता तो Pakistan की बैलिस्टिक मिसाइल Delhi में तबाही मचा सकती थी

भारत-रूस ने तोड़ डाले दोस्ती के सारे रिकॉर्ड, मॉस्को ने डबल की तेल की सप्लाई