भारत-रूस ने तोड़ डाले दोस्ती के सारे रिकॉर्ड, मॉस्को ने डबल की तेल की सप्लाई

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2026

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर इस वक्त एक बड़ी कहानी सामने आ रही है और इस कहानी के केंद्र में है भारत और रूस की मजबूत होती हुई दोस्ती और साझेदारी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ हार्मोंस के लगभग ठप हो जाने से वैश्विक तेल सप्लाई बुरी तरीके से प्रभावित हुई है और इसका सीधा असर भारत पर भी देखने को मिला है। जहां मार्च महीने में कच्चे तेल का आयात करीब 13% तक गिर गया है। यह गिरावट मुख्य तौर पर ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई रुकने की वजह से आई है। लेकिन इस संकट की स्थिति में भी भारत और रूस ने एक बार फिर से दिखा दिया कि इन दोनों देशों की दोस्ती इतनी गहरी क्यों है और एक बार फिर देखने को मिला जहां भारत ने रूस से भारी मात्रा में तेल को आयात किया है।

कई टैंकर रास्ते में ही फंस गए हैं और कुछ पर हमलों की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिससे भारत जैसे बड़े आयातक देश पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे संकट के समय में भारत की मदद के लिए रशिया सामने आया है और एक बड़ा सहारा बनकर तेल सप्लाई जारी की है। मार्च के महीने में रूस से भारत का तेल आयात लगभग दोगुना होकर 22.5 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंच गया है। जो कि भारत के कुल आयात का लगभग आधा हिस्सा है। यानी कि भारत ने मार्च में जो भी तेल आयात किया है उसका आधा हिस्सा सिर्फ रूस से लिया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। उसके लिए यह बढ़ती सप्लाई बेहद अहम है। मार्च महीने में कुल आयात करीब 45 लाख बैरल प्रतिदिन का रहा और इसमें रूस की साझेदारी सबसे ज्यादा थी। इन सबके बीच भारत की मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। यूनाइटेड अरब एमिरेट्स यानी यूएई और इराक जैसे देशों से भारत के तेल आयात कई सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया है और कुल आयात में मिडिल ईस्ट की हिस्सेदारी भी घटकर सिर्फ 26.3% रह गई है। 

इसे भी पढ़ें: दो भाई, दोनों तबाही...क्या है भारत-रूस का RELOS समझौता? चीन-पाक और US की हेकड़ी निकली

आपको बता दें कि एक दिलचस्प बात यह भी है कि अमेरिका ने भी इस स्थिति में एक अहम भूमिका निभाई है। जहां अमेरिका ने वैश्विक तेल कीमतों को काबू में रखने के लिए रूसी तेल पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया था और रूस से तेल खरीदने पर छूट दी थी। तो भारत ने भी इस छूट का पूरा फायदा उठाते हुए रूस से दबाकर तेल खरीदा है और भारत ने समुद्र में उपलब्ध रूसी तेल को बढ़ाकर खरीदा जिसकी वजह से भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में आसानी हुई। मिडिल ईस्ट से सप्लाई कम होने के कारण भारत ने कुछ अफ्रीकी देश जैसे कि अंगोला से भी तेल आयात को बढ़ाया है। लेकिन इसके बावजूद रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बनकर सामने आया है। कुल मिलाकर यह स्थिति एक साफ संकेत देती है कि वैश्विक संकट के समय भारत और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Election Phase 2: बंगाल में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, 2321 Central Forces कंपनियां तैनात

Kharge के बयान पर Amit Shah का बड़ा हमला, PM Modi का अपमान Voters का अपमान है, Congress को मिलेगा जवाब

आपकी Low Sodium Diet पहुंचा सकती है Brain को नुकसान! चक्कर और सिरदर्द हैं Warning Sign.

Somnath पर Nehru की चिट्ठी से Ayodhya तक, Dubey का दावा- Congress के खून में सनातन विरोध