विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, The Kashmir Files के बाद अब बनेगी The Delhi Files

By निधि अविनाश | Apr 15, 2022

द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई होने और तारीफ होने के बाद अब डायरेक्टर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अब अपने नए फिल्म का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द कश्मीर फाइल्स के बाद अब विवेक रंजन अग्निहोत्री द दिल्ली फाइल्स बनाएंगे। उन्होंने ट्विट कर फिल्म का नाम बताया है। उन्होंने लिखा है कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया. पिछले 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की. हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है. अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम करूं। अगले ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा- #TheDelhiFiles

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील