विपक्ष की बैठक के बाद राहुल ने कहा, भाजपा को हराने को साथ मिलकर करेंगे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। विपक्ष के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को यहां एक बैठक की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पहली बार एकसाथ देखा गया। इस बैठक में नेताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग के खिलाफ लड़ने के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम के साथ काम करने का निर्णय किया। गांधी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी नेताओं ने एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाए जाने पर सहमति जतायी। बैठक की मेजबानी राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपने आवास पर की थी। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की रैली में ममता, नायडू समेत अन्य विपक्षी नेता हुए शामिल

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक को ‘‘फलदायी’’ करार दिया और कहा कि ‘‘हम चुनाव पूर्व गठबंधन करेंगे।’’ तेदेपा प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत को बचाने की एक लोकतांत्रिक मजबूरी है जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला ने बैठक को ‘‘अच्छा’’ करार दिया।

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah