नूपुर विवाद के बाद हैकरों का भारत पर साइबर अटैक, लाइव टेलीकास्ट के दौरान न्यूज चैनल के स्कीन पर दिखने लगा पाकिस्तान का झंडा

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2022

पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर हैकर्स ने भारत को निशाना बनाने की कोशिश की है। अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकर्स ने अब निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हैकर समूह ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया ने साइबर हमले शुरू किए और दुनिया भर के मुस्लिम हैकरों से भारत पर साइबर हमले शुरू करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: नूपुर को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती का बचाव करते नजर आई अजमेर पुलिस, वीडियो हुआ वायरल, देखिए क्या बोल रहे है

बता दें कि बीजेपी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा की तरफ से पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई कथाकथित विवादित टिप्पणी को लेकर कई इस्लामिक देशों ने आपत्ति जताई। इसमें भारत के साथ अच्छे संबंध रखने वाले कुछ अरब देश भी शामिल रहे। इन देशों की आपत्ति पर भारत सरकार की तरफ से कहा गया कि इस तरह कि टिप्पणियों से हमारा कोई लेना देना नहीं है। साथ ही ये भी कहा गया कि इस तरह कि टिप्पणियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।  

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू