राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद बोले राहुल, राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, बाहर आते हुए गांधी ने संसद भवन में यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: संसद पहुंच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों को किया संबोधित

अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त सत्र में संबोधित किया। सेना एवं सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे' हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर! पीएम मोदी-राजनाथ सिंह के साथ प्रियंका गांधी ने की चाय पर चर्चा, देखें Video

बांग्लादेश में मचा था बवाल, इधर ट्रेन पर चुपचाप ये क्या लाई भारतीय सेना, अब शुरू होगा असली खेल!

Bangladesh जल उठा, Sharif Osman Bin Hadi की हत्या के बाद हालात हुए बेकाबू, India के लिए 1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हुई

Sansad Diary: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज