चुनावी नतीजों के बाद कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने किया संवाद, कही ये अहम बात

By अभिनय आकाश | Oct 24, 2019

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में इस समय त्योहार का वातावरण है। उत्साह, उमंग का माहौल है। आप सब दीपावली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे। इस अवसर पर आप सभी से मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है। आप कार्यकर्ताओं से मिलकर मेरा उत्साह भी बढ़ जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे सेना का जवान हों, अर्धसैनिक बल हों, पुलिस के जवान हों, एनडीआरएफ के जवान हों या छोटे-छोटे कर्मचारी हों, इन सभी का योगदान हमारी खुशियों को चार गुना कर देता है। इन्हीं के कारण हम त्योहार मना पाते हैं। पीएम ने कहा कि आज जब हम अपनों के बीच दिवाली मना रहे हैं तब उन लाखों वीर बेटे-बेटियों और उनके परिवारों को भी शुभ कामनाएं देना हमारा कर्तव्य बनाता है। अपनी खुशियों के बीच हमें उन सबका स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, जूझते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।