स्थिति में सुधार होने के बाद ICU से आए बाहर बोरिस जॉनसन, डाउनिंग स्ट्रीट ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

लंदन। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन स्वास्थ्य में सुधार के बाद गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से बाहर आ गए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट ने गुरुवार की शाम यह जानकारी दी। इसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आज शाम आईसीयू से वापस वार्ड में आ गए जहां उनके ठीक होने के शुरुआती चरण में उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी जाएगी।’’

डाउनिंग स्ट्रीट ने इससे पहले आज दिन में इस बात की पुष्टि की थी कि जॉनसन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें सोमवार की रात लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में आईसीयू में भेजा गया था।

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद