जोधपुर के हिंसा के सुलगने के बाद अब भीलवाड़ा की बारी! दो लोगों पर जानलेवा हमले के बाद जमकर बवाल, आग के हवाले किए गये समान

By रेनू तिवारी | May 05, 2022

राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर बवाल हुआ था जिसमें अब तक 121 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा राम नवमी पर भी दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से माहौल ठीक नहीं है। लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में कुछ तनाव देखने को मिला है। अचानक दो नकाप पहनकर आये लोगों ने खोना खा रहे दो लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान आगजनी भी हुई। स्थिति को देखते हुए प्रशालन ने तुरंत एक्शन लिया और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।  

इसे भी पढ़ें: भगत सिंह को पकड़ने वालों के नाम पर वेलफेयर स्कीम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, जेपी सांडर्स और चानन सिंह के नाम पर मेमोरियल फंड

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर अजमेर संभागीय आयुक्त ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को सुबह 4 बजे से शुक्रवार सुबह 4 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया। भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर ने कहा स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। घायलों की हालत स्थिर है। आरोपी को पकड़ने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मैं लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।

यह घटना जोधपुर में ईद समारोह से पहले सांप्रदायिक झड़पों के कुछ दिनों बाद हुई और शुक्रवार आधी रात तक कर्फ्यू में है। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि आरोपी तीन से चार बाइक पर आए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में