जीत के बाद Donald Trump से PM Modi ने की फोन पर बात, कहा-शांति के लिए साथ करेंगे काम

By रितिका कमठान | Nov 07, 2024

अमेरिका में चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रम्प विजेता बन चुके है। इस जीत के बाद डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रन्प से फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 नवंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका साझेदारी की सकारात्मक गति को प्रतिबिंबित करते हुए, पीएम ने उनके यादगार संवादों को याद किया, जिसमें सितंबर 2019 में ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम और फरवरी 2020 में राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम शामिल हैं।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के लाभ के साथ-साथ वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया। उन्होंने प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बातचीत का ब्योरा भी साझा किया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Shalimar Bagh Masjid Demolition | दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी हंगामा! AIMIM ने बताया असंवैधानिक

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की