Trump की धमकी के बाद, पाकिस्तान पर चीन ने निकाल दी पूरी भड़ास

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। ट्रंप 1 फरवरी से चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप भर भर कर चीन को कोस रहे हैं। इस बात से अब चीन भी भड़क गया है।  अब ऐसा लग रहा है कि चीन ने डोनाल्ड ट्रंप का सारा गुस्सा मानों पाकिस्तान पर ही निकाल दिया हो। चीन ने एक झटके में पाकिस्तान की खुशियां ऐसे उजाड़ी हैं जैसे कोई दुश्मन भी नहीं करता। दरअसल, पाकिस्तान की सरकार अपने आप ही चीन का नाम लेकर एक ऐलान कर रही थी। पाकिस्तान में जश्न मनाया जा रहा था। मगर चीन ने इस जश्न को मातम में बदल दिया। पाकिस्तान की सरकार बलूचिस्तान के ग्वादर में बनाए गए एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गर्व कर रही थी और उसका जश्न मना रही थी। पाकिस्तान की सरकार ने चीन द्वारा बनाए गए इस एयरपोर्ट को खुद ही गिफ्ट बोलना शुरू कर दिया। चीन की दोस्ती में बड़े बड़े कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था। पाकिस्तान ने चीन द्वारा बनाए गए इस एयरपोर्ट पर जैसे ही पहला विमान उतारा तो चीन का एक बयान सामने आ गया है। चीन ने कहा कि ये कोई गिफ्ट नहीं है और ये एयरपोर्ट दान में दिया गया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 करोड़ अमेरिकी डॉलर के चीनी अनुदान से निर्मित ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चीन की ओर से पाकिस्तान के लिए एक उपहार है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। अरबों डॉलर की लागत वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना (सीपीईसी) के तहत निर्मित इस हवाई अड्डे को दोनों देशों द्वारा व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जियो न्यूज ने प्रधानमंत्री शरीफ के हवाले से बताया, अगर ग्वादर हवाई अड्डे को वाणिज्यिक आधार पर चलाया जाए तो यह बलूचिस्तान के लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। शरीफ ने ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान परिचालन शुरू होने को एक स्वागत योग्य कदम बताया। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कालीघाट मंदिर पहुंच गौतम गंभीर, हेड कोच ने दिया दान- Video

चीन ने कर दी बेइज्जती 

चीन के सरकारी भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने शहबाज के इस दावे की पोल खोलकर रख दी। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि 23 करोड़ डॉलर की कीमत से बना यह एयरपोर्ट चीन का पाकिस्‍तान को एक 'दान' है। उसने आगे कहा कि यह एयरपोर्ट सोमवार से आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है. इसकी पहली उड़ान PIA503 पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की थी, जो कराची से आई थी 

प्रमुख खबरें

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर खतरा, जम्मू कश्मीर में शांति बनाए रखना जरूरी

मतदाता सूची SIR शुद्धिकरण प्रक्रिया है, इस पर राजनीति न हो: RSS नेता Dattatreya Hosabale

Shakuntala Devi Birth Anniversary: मानव कंप्यूटर के नाम से फेमस थीं शकुंतला देवी, पलक झपकते ही हल कर देती थीं मुश्किल गणनाएं

Kanika Kapoor Divorce | शादी के 4 साल बाद अलग हुए कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी, गायिका ने दी आधिकारिक जानकारी