ट्विटर के बाद अब मेटा दिखा सकता है ‘हजारों’ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2022

ट्विटर में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद फेसबुक की मूल कंपनी मेटा भी बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रही है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह संभवत: पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में सबसे बड़ी छंटनी होगी। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार मेटा से हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मेटा के कुल कर्मचारियों की संख्या 87,000 है। कर्मचारियों को बुधवार से बाहर का रास्ता दिखाने की शुरुआत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: त्योहारी सीजन की मांग से अक्टूबर में ज्यादा बिकी गाड़ियां, खुदरा बिक्री में 48 प्रतिशत का उछाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा है कि वे इस सप्ताह से किसी गैरजरूरी यात्रा पर नहीं जाएं। कंपनी के 18 साल के इतिहास में यह कर्मचारियों की सबसे बड़े स्तर पर छंटनी होगी। मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी उच्च प्राथमिकता वाले वृद्धि क्षेत्रों में छोटी संख्या में निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘2023 के अंत में हमारे संगठन का आकार आज के बराबर ही होगा या उससे कुछ छोटा होगा।

प्रमुख खबरें

कौन है असली ग्रुप ऑफ डेथ? FIFA World Cup 2026 ड्रॉ के बाद विश्लेषकों की राय, इन ग्रुप्स पर टिकी नजरें

India-US Trade Pact: 10 दिसंबर से शुरू होगा पहले चरण का मंथन, टैरिफ पर हो सकती है बात

रूस में फैलेगा पतंजलि का साम्राज्य, MoU साइन, योग और भारतीय संस्कृति का बढ़ेगा प्रभाव

7 दिसंबर तक रिफंड-क्लियर करो, 48 घंटे में सामान घर पहुंचाओ, वरना होगी सख्त कार्रवाई, सरकार की लास्ट वॉर्निंग