UP- उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी हिमाचल में भी वही करिश्मा दोहराने के प्रयास में लगी, 1 महीने में तीसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे नड्डा

By अभिनय आकाश | May 13, 2022

हिमाचल प्रदेश का इतिहास देखें तो राज्य में हर 5 साल में नई सरकार आती है ऐसे में यहां कांग्रेस की सरकार बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोटी पलटेगी नहीं तो जल जाएगी, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नतीजों ने बता दिया कि बीजेपी इस फॉर्मूले को ही पलटने की क्षमता ररखते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हिमाचल के दौरे पर हैं। ये एक महीने में उनकी तीसरी यात्रा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज धर्मशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid: UP कोर्ट के आदेश से पहले शिवसेना के संजय राउत, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने क्या कहा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाल लिया है। नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश से आते हैं। हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से कोई पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा लगातार गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दूसरे राज्यों का भी दौरा कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में वह एक महीने के भीतर दो बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। 9 अप्रैल को नड्डा ने शिमला में रोड शो किया। उसके दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 11 अप्रैल को बूथ कमिटी मेंबर के घर पर नेम प्लेट लगाई और मेरा बूथ सबसे मजबूत कैंपेन की शुरुआत की। इसके बाद फिर 22 अप्रैल को कांगड़ा में पब्लिक मीटिंग की।   

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट