By अंकित सिंह | Aug 10, 2021
उत्तर प्रदेश के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा उत्तराखंड चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से राज्य की सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में इस बार का मुकाबला कांटे का हो सकता है। अब तक राज्य में मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच होती रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी और अब एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने के दावे के बाद से मुकाबला दिलचस्प हो जाने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुके हैं। इसके साथ ही वह ओमप्रकाश राजभर के पार्टी के साथ गठबंधन में है। पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। पश्चिम बंगाल में भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।