'फासीवादी ताकतों से हमें लड़ना है', जीत के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- आज संविधान खतरे में, हर संस्थाओं को तोड़ा जा रहा

By अंकित सिंह | Oct 19, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें कहीं हैं। मल्लिकार्जुन खड़गेने सबसे पहले तो शशि थरूर को बधाई और शुभकामनाएं दी। उसके बाद उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी आभार जताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ तौर पर कहा कि देश तानाशाही के भेंट नहीं चढ़ सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में है। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फासिस्ट ताकतों से हमें लड़ना है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की रक्षा की है लेकिन आज हर संस्थान को तोड़ा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 'नेहरू-गांधी परिवार का विशेष स्थान हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा...', हार के बाद बोले शशि थरूर

खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के खाते में सिर्फ 1072 वोट गए। 416 वोट अमान्य हो गए। 24 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी