बिहार में मतदान के बाद लोगों के खातों से उड़े पैसे, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By अंकित सिंह | Nov 30, 2021

बिहार में इस समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं। पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित है और बूथ पर जाकर अपने पसंद के उम्मीदवारों के पक्ष में वे मतदान भी कर रहे हैं। इन सबके बीच बिहार के मुंगेर से एक ऐसी खबर आई है जो सभी को हैरान कर रही है। दरअसल, पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुछ मतदाताओं के बैंक से पैसे कट गए। यह घटना उस समय हुआ जब उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके बाद लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के करीबी मंत्री ने नीति आयोग की रिपोर्ट को चुनौती दी, बिहार के लिए अधिक केंद्रीय सहायता मांगी

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम रवि बताया जा रहा है जो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मतदाताओं के बैंकों से पैसे निकाल रहा था। रवि एक बैंक की सीएसपी का भी संचालक है। इस तरह की धांधली से रवि ने अलग-अलग मतदाताओं के बैंक खातों से 36000 रुपये निकाले है। बताया जा रहा है कि इस बार धांधली से बचने के लिए मतदान केंद्रों पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं बायोमैट्रिक सिस्टम को संभालने के लिए रवि को तैनात किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी