पानी के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बिजली संकट, आतिशी ने बताई कटौती की वजह

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से बिजली कटौती की चपेट में रहे। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। मंडोला सब-स्टेशन से दिल्ली को 1200 मेगावाट बिजली मिलती है, इसलिए दिल्ली के कई हिस्सों में बिजली शुरू हो गई है और अब धीरे-धीरे अलग-अलग इलाकों में बिजली लौट रही है।' लेकिन राष्ट्रीय पावर ग्रिड में यह बड़ी विफलता बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पीजीसीआईएल के अध्यक्ष से समय मांग रही हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने जल संकट पर उपराज्यपाल से आपात बैठक की मांग की

दिल्ली में पिछले कुछ हफ़्ते से गंभीर हीट वेब चल रही है। इसके कारण पानी की खपत बढ़ गई है।  जितना पानी हरियाणा से मिलना चाहिए वो लगातार कम हो रहा है. वज़ीराबाद बराज हो या मुनक कनाल, हरियाणा पानी नहीं छोड़ रहा है। इसके कारण दिल्ली के WTP पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं। जबकि हरियाणा बोल रहा है कि पूरा पानी छोड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा