CWG 2022: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी हॉकी में दिखाया दम, कनाडा को 8-0 से दी मात

By अंकित सिंह | Aug 03, 2022

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज छठा दिन है। भारत आज विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने खेल का प्रदर्शन कर रहा है। इन सब के बीच भारत के लिए हॉकी में आज अच्छी खबर आई है। पहले तो महिला हॉकी टीम ने कनाडा को शिकस्त दी थी। अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय टीम ने घाना को भी हराया था। आज के मुकाबले में भारत की ओर से छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे हैं। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल किए हैं। इसके अलावा अमित रोहितराज, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भी भारत के लिए गोल दागे हैं। भारतीय पुरुष टीम आगे वेल्स से खेलेगी। 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां पूल ए के करो या मरो के मुकाबले में विषम परिस्थितियों से उबरते हुए अपने से कम रैंकिंग वाले कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम सलीमा टेटे (तीसरे मिनट) और नवनीत कौर (22वें मिनट) के गोल की बदौलत 22वें मिनट तक दुनिया की 15वें नंबर की टीम के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। कनाडा की टीम हालांकि इसके बाद जोरदार वापसी करने में सफल रही और उसने ब्राइन स्टेयर्स (23वें मिनट) तथा हना हॉन (39वें मिनट) के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। मंगलवार को भारत के खिलाफ 3-1 की जीत से इंग्लैंड की टीम पूल ए से पहले ही सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर चुकी थी। कनाडा के खिलाफ सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था जबकि बेहतर गोल अंतर के कारण विरोधी टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी