येदियुरप्पा के बाद कौन होगा कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री, इन नामों पर हो रही चर्चा

By अंकित सिंह | Jul 26, 2021

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। बीएस येदियुरप्पा 78 वर्ष के हो गए थे। ऐसे में आलाकमान ने उनसे सेहत को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने के लिए कहा था। इसके बाद येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? येदियुरप्पा के इस्तीफा के साथ ही दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी अरुण सिंह के बीच बातचीत हो रही है। हालांकि सूत्र यह भी बता रहे हैं कि विधायकों की बैठक के बाद ही नए मुख्यमंत्री का चयन होगा। इसके लिए पर्यवेक्षक की टीम की घोषणा आलाकमान की ओर से की जाएगी। इन सबके बीच मुरुगेश निरानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुरुगेश निरानी का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है। कर्नाटक में सबसे प्रभावशाली लिंगायत समुदाय है जिससे येदियुरप्पा आते हैं। खदान मंत्री मुरुगेश निरानी भी येदियुरप्पा की ही तरह लिंगायत समुदाय से संबंध रखते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर वह सबसे आगे चल रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मुख्यमंत्री की रेस में है। प्रह्लाद जोशी को संघ और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर प्रह्लाद जोशी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इसमें आश्चर्य नहीं होनी चाहिए। साथ ही साथ कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के महासचिव सीटी रवि भी मुख्यमंत्री की रेस में है। 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav