By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 22, 2026
भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे55 अरुणाचल शाह कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में अपने शासन के दौरान विकास की उपेक्षा की और पर्याप्त धन नहीं दिया: शाह ईटानगर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने शासन के दौरान अरुणाचल प्रदेश में विकास की उपेक्षा की और पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की।
दि4 कांग्रेस सेबी एफपीआई सेबी के प्रस्तावों से अपारदर्शी विदेशी स्वामित्व ढांचे वाले कोषों के लिए रास्ता खुलेगा : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए अतिरिक्त जानकारी के खुलासे संबंधी नियमों की समीक्षा के भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रस्ताव पर रविवार को कहा कि वित्तीय बाजारों के सुचारू संचालन के लिए विश्वसनीयता, पारदर्शिता एवं निवेशकों के हितों की रक्षा जरूरी है लेकिन नए प्रस्ताव इन सिद्धांतों के विपरीत हैं और इन्हें खारिज किया जाना चाहिए।
प्रादे44 राजस्थान दुर्घटना दूसरी लीड परिवार राजस्थान में सड़क हादसे में एक परिवार के नौ लोगों की मौत कोटा (राजस्थान), राजस्थान में कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक बहुउद्देशीय वाहन (एमयूवी) ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे46 गुजरात टक्कर लीड मौत गुजरात में ट्रक-कार की टक्कर में सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत भुज, गुजरात के कच्छ जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई।
अर्थ8 मारुति सुजुकी मूल्य वृद्धि लागत के दबाव के चलते मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडल के दाम बढ़ाए नयी दिल्ली, मारुति सुजुकी इंडिया ने लागत के लगातार बने हुए दबाव का हवाला देते हुए रविवार से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
अर्थ12 तेल क्षेत्र विस्तार सरकार ने पुराने तेल-गैस अनुबंधों के विस्तार की नीति में संशोधन किया, मुनाफे में अपना हिस्सा बढ़ाया नयी दिल्ली, सरकार ने नई अन्वेषण लाइसेंसिंग नीति (एनईएलपी) से पहले आवंटित सात तेल एवं गैस क्षेत्रों के उत्पादन साझाकरण अनुबंधों (पीएससी) के विस्तार की नीति में बदलाव किया है। इसके तहत इन क्षेत्रों के अनुबंधों को उनके आर्थिक उत्पादन जीवन की समाप्ति तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए सरकार को मुनाफे में अधिक हिस्सा देना होगा और न्यूनतम प्रदर्शन मानकों तथा निवेश संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।
वि7 जलवायु सीओपी31 तुर्किये तुर्किये के अंतिम मसौदे में वैश्विक तापमान बढ़ाने वाले जीवाश्म ईंधनों का कोई उल्लेख नहीं अंताल्या, संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता से सामने आए सबसे नए और संभवत: अंतिम प्रस्तावित समझौते में जीवाश्म ईंधन शब्द का कहीं उल्लेख नहीं है, जो कि वैश्विक ताप वृद्धि का सबसे बड़ा कारण है।
वि4 अमेरिका बुध ग्रह मिशन कई साल बाद बुध ग्रह पर पहुंचा पहला अंतरिक्ष यान, दो यान उसकी कक्षा में दाखिल केप केनवरल (अमेरिका), आंतरिक सौर मंडल में आठ साल की लंबी यात्रा के बाद दो अंतरिक्ष यान सूर्य के सबसे करीब स्थित बुध ग्रह की कक्षा में पहुंच गए हैं और अब ये दोनों यान अलग-अलग कक्षाओं से इस सबसे छोटे ग्रह के उन रहस्यों से पर्दा उठाएंगे जिनकी गुत्थी वैज्ञानिक अब तक नहीं सुलझा सके हैं।
खेल9 खेल लीड भारत पंत के शतक से भारत का रिकॉर्ड स्कोर, न्यूजीलैंड पारी की हार से 233 रन पीछे वेलिंगटन, ऋषभ पंत के रिकॉर्ड नौवें शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को नौ विकेट पर 720 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की जिसके जवाब में मेजबान टीम शुरूआती झटकों से उबरकर संभलती दिख रही है।
खेल14 खेल हॉकी भारत भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलकर श्रृंखला जीती ऑकलैंड, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।