चक्रवात Arnab का आंध्र प्रदेश में असर और जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

बुधवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि5 : कांग्रेस महंगाई सरकार आर्थिक बदहाली की सच्चाई स्वीकारे, महंगाई पर काबू के लिए ठोस कदम उठाए: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, कर्ज और कथित तौर पर घटती आमदनी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को आर्थिक बदहाली की सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने एवं महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

दि17 : न्यायालय सीधा प्रसारण सीजेआई प्रधान न्यायाधीश की अदालत में मामलों की तत्काल सुनवाई के अनुरोध के सीधे प्रसारण पर रोक नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अदालत में मामलों की तत्काल सुनवाई के लिए किए जाने वाले अनुरोधों के सीधे प्रसारण पर बुधवार को रोक लगा दी।

प्रादे50 : कर्नाटक चुनाव लीड नतीजे कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस का सूपड़ा साफ, विपक्ष ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की बेंगलुरु, कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने सभी चार सीट जीत लीं।

प्रादे48 : उप्र परिषद चुनाव दूसरी लीड परिणाम उप्र विधान परिषद चुनाव : अब तक चार सीट भाजपा के खाते में, दो सपा को मिलीं लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए जारी मतगणना में अब तक छह सीट के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं, जिनमें से चार सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दो पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है।

दि23 : अदालत दिल्ली बृज भूषण अदालत ने बृजभूषण को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले के खिलाफ चार महिला पहलवानों की अपील पर जवाब दाखिल करने के लिए सिंह को बुधवार को एक सप्ताह का समय दिया।

वि13 : इजराइल चुनाव दृश्य इजराइल में चुनाव के अंतिम नतीजों का इंतजार, मतदाताओं का रुख नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ यरुशलम, इजराइल में रिकॉर्ड मतदान के बाद बुधवार को मतदाता चुनाव के नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी सरकार के खिलाफ नाराजगी सामने आई है।

वि6 : यूएई फ्लाईदुबई मच्छार यूएई के राष्ट्रपति ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई के चालक दल को सम्मानित किया दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की ओर से भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के चालक दल के अन्य सदस्यों को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद 2’ से सम्मानित किया गया है।

अर्थ17 : आईपीओ लीड जियो प्लेटफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 23 प्रतिशत चढ़ा, दूसरी सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी मुंबई, रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को बाजार में जोरदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर अपने 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 23 प्रतिशत चढ़ा और इसके साथ ही बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

खेल8 : खेल पैरा नीरज लीड मौत शीर्ष पैरा एथलीट नीरज यादव ने आत्महत्या की नयी दिल्ली, एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अर्थ18 : जियो लीड अंबानी जियो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, नई प्रौद्योगिकियां आम लोगों तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध: आकाश अंबानी मुंबई, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और अंतरिक्ष संपर्क सहित नई प्रौद्योगिकियों को आम लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जतायी है।

खेल3 : खेल भारत दर्शक रिकॉर्ड भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच में 40,000 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद ऑकलैंड, भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को यहां ईडन पार्क में होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिए लगभग 40,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है, जो ऑकलैंड के इस मैदान के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी उपस्थिति होगी।

प्रमुख खबरें

APSEZ का दूसरी तिमाही मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा, कुल आय 11,609 करोड़ रुपये पहुंची

UNSC में Austria के अस्थायी सदस्य बनने पर जयशंकर ने दी बधाई, सहयोग बढ़ाने पर जोर

करवा चौथ पर पार्टनर संग बनाएं खूबसूरत तस्वीर, काम आएंगे ये 10 AI Prompts

Gal Gadot ने इजरायल चुनाव में डाला वोट, लोगों से की बदलाव के लिए मतदान की अपील