श्रीलंका के खिलाफ यह पारी इंग्लैंड के लिए मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक: बटलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

शारजाह। श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले जोस बटलर ने कहा कि यह इंग्लैंड के लिए उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। बटलर ने इस मैच में 67 गेंद की नाबाद पारी में 101 रन बनाये, जो इस प्रारूप में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है। वह इसके साथ ही खेल के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाजी भी बन गये। उनकी इस पारी से सोमवार को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रन से शिकस्त दी। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में बटलर से जब पूछा गया कि क्या यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, यह उनमें से एक है।’’

इसे भी पढ़ें: देश में 259 दिनों में कोविड-19 के दैनिक मामले सबसे कम, नए मरीजों की संख्या 10,423

इसके बाद बटलर ने कप्तान इयोन मोर्गन (36 गेंद में 40 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 78 गेंद में 112 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।   उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ी है जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल की है या आगे ऐसा करेंगे। मुझे टीम और प्रतियोगिता पर इसके असर को देखकर अच्छा लगा।’’ बटलर ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टीम के लिए यह जीत विशेष थी क्योंकि यह कठिन परिस्थितियों और मुश्किल हालात में मिली है।  

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमारे लिए यह एक शानदार जीत थी। इससे पहले तीन मैचों में हमने टॉस जीता और जो करना चाहते थे वह हमने किया। आज शायद परिस्थितियों के सबसे चुनौतीपूर्ण थी। एक टीम के रूप में हमने जो जज्बा दिखाया वह बेहतरीन था। हमारा एक गेंदबाज चोटिल भी हो गया लेकिन दूसरे खिलाड़ियों ने उसकी कमी महसूस नहीं होने दी।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना