उत्तर कोरिया में पालतू कुत्‍तों को रखना कानून के खिलाफ, देश में जारी खाद्दान संकट को दूर करने के लिए किया जाएगा इस्तेमाल?

By अभिनय आकाश | Feb 21, 2022

कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और किम जोंग-उन ने उस गुस्से को शांत करने के लिए ऐसे क्रूर निर्देश दिए हैं। किम जोंग उन ने पालतू कुत्‍तों को रखने को कानून के खिलाफ घोषित कर दिया। हालांकि, किम ने निर्देश के पीछे भी तर्क दिया उनका दावा है कि पालतू कुत्ते (उत्तर कोरिया में प्रतिबंधित पालतू कुत्ते) वर्ग भेदभाव का एक रूप हैं। द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार किम का दावा है कि आम लोग मवेशी रखते हैं केवल अमीर लोग ही घर में पालतू जानवर रखते हैं। किम ने भी कुत्ते के कपड़ों की तुलना पूंजीवाद और बुर्जुआ विचारधारा से की है।

इसे भी पढ़ें: कमला हैरिस ने दी रूस को चेतावनी कहा-यूक्रेन पर हमला किया तो चुकानी होगी अभूतपूर्व आर्थिक कीमत

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चल रही विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, कोरोना महामारी के कारण उत्तर कोरिया की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। चीन के साथ व्यापार में भी 90 प्रतिशत की गिरावट संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्थिति में, अधिकांश उत्तर कोरियाई परिवार दिन में एक बार भोजन उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवादों को भेजा स्पेशल लोक अदालत, बातचीत से समाधान की कोशिश, क्या है इसकी वजह?

सांसें थमीं, खुशियां जलीं.. पब के बाथरूम में झुलसी पड़ी 27 लाशें, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर | Bangkok Massive Pub Fire

AI नहीं छीनेगा Jobs! इन Top Sectors में बनाएं शानदार Career, भविष्य होगा सुरक्षित

भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना, लगाया ‘खाऊंगा, खाने दूंगा और खिलाऊंगा’ का आरोप