आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आयु मानदंड को तर्कसंगत बनाकर 60 वर्ष किया जाना चाहिए: संसदीय समिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2025

संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे को व्यापक बनाने के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए 70 वर्ष और उससे अधिक की आयु मानदंड को लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिए बिना 60 वर्ष और उससे अधिक किया जाना चाहिए।

इसने यह भी बताया कि कई उच्च स्तरीय चिकित्सा प्रक्रियाएं और परीक्षण भी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल नहीं हैं।

इस प्रकार समिति ने सिफारिश की कि योजना के अंतर्गत कवर किए गए पैकेज/प्रक्रियाओं की संख्या की समीक्षा की जानी चाहिए और उपचार की उच्च लागत वाली गंभीर बीमारियों के उपचार से संबंधित नए पैकेज/प्रक्रियाओं को शामिल किया जाना चाहिए।

समिति ने इस बात की सराहना की कि सरकार ने हाल ही में एबी-पीएमजेएवाई का विस्तार किया है, जिसके तहत वय वंदना योजना के अंतर्गत 4.5 करोड़ परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया है, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर