30 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

By अनन्या मिश्रा | Mar 11, 2023

बढ़ती उम्र के साथ अक्सर खूबसूरती भी खोने लगती है। स्किन में ढीलापन, झुर्रियां और कसाव कम होने लगता है। इसलिए 30 साल के आसपास होने के बाद स्किन की विशेष देखभाल की जाने की जरूरत होती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपकी त्वचा में फिर से कसाव आने लगेगा। साथ ही इन उपायों की मदद से स्किन रिलेटेड तमाम समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 

आप सभी जानते हैं कि बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसी तरह यह स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होता है। अगर आप भी 30 के आसपास अपनी स्किन को टाइट बनाए रखना चाहते हैं तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले बादाम का तेल इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में कसाव आता है। बता दें कि बादाम के तेल में इमोलिएंट पाया जाता है। जो मृत कोशिकाओं को फिर से जीवित करने का काम करता है। इसके अलावा इस तेल के इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग और स्किन टोन भी पहले से बेहतर होती है।

नारियल का तेल

बादाम के तेल की तरह ही नारियल का तेल भी कई सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। सोने से पहले या नहाने से पहले नारियल के तेल से फेस मसाज करना चाहिए। नारियल के तेल में कोलेजन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे ढीली हुई स्किन में फिर से कसाव लाने में मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया की ग्लोइंग स्किन का राज हैं ये घरेलू नुस्खे, एक्ट्रेस ने कैमरे पर शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट

टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर खाने के अलावा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। स्किन में कसाव लाने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप टमाटर के रस को चेहरे पर रोजाना लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा का कालापन दूर करने के साथ ही स्किन को भी टाइट करता है। बता दें कि टमाटर के इस्तेमाल से झुर्रियां भी दूर होने लगती हैं।

दही का फेस मास्क

शरीर को ठंडा बनाए रखने में दही कारगर होता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है। बता दें कि दही के नियमित इस्तेमाल से झुर्रियों की समस्या दूर होती है।दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। यह लैक्टिक एसिड डेड स्किन को निकालने का काम करता है। साथ ही यह स्किन पोर्स में कसाव लेकर आता है। अगर आप सप्ताह में तीन दिन दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए दही में गुलाब जल और नींबू का रस मिलकार फेस पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से फेस साफ कर लें।

हेल्दी डाइट

बाहर का खानपान का सीधा असर आपके शरीर के साथ ही आपके चेहरे पर भी साफ नजर आता है। जंक फूड आदि खाने से स्किन ढीली पड़ने लगती है। अगर आप भी स्किन में टाइटनेस पाना चाहते हैं तो रोजाना की डाइट में एवोकाडो, एप्पल, केला और सब्जियों में पालक, बथुआ, मेथी आदी को शामिल कर सकते हैं। वहीं गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में जूस भी शामिल करना चाहिए। इस चीजों के इस्तेमाल से स्किन में कसाव आता है।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना