Breaking: भारत ने कर दिया अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण, 5000 किलोमीटर की है मारक क्षमता

By अभिनय आकाश | Dec 15, 2022

 भारत की अग्नि-v मिसाइल की ताकत जिसकी जद में पूरा बीजिंग समा सकता है, उसका परीक्षण कर लिया गया है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का पहली बार 5,000 किमी की पूर्ण परिचालन सीमा पर परीक्षण किया गया। इससे पहले ही खबर आ रही थी कि 15 या 16 दिसंबर बीच अग्नि-5 की टेस्टिंग हो सकती है। हिंद महासागर में नाविकों के लिए पहले ही नोटैम जारी कर दिया गया था। लेकिन आज अग्नि 5 की टेस्टिंग हो चुकी है। के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया। पांच हजार से ज्यादा की मारक क्षमता वाली परमाणु क्षमता वाली अग्नि V इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का आज ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया।

अग्नि 5 की क्या है खासियत

भारत की अग्नि-5 दुश्मनों के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है इसके बारे में भी बता देते हैं। ये लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ये बैलस्टिक मिसाइल है। 5 हजार किलोमीटर तक ये टारगेट को मारने में सक्षम है। इसकी रेंज में पूरा चीन आ सकता है। इसके अलावा अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आते हैं। परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 में 1500 किलो वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है। 29401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये दुश्मन पर वार कर सकता है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया के बाद इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला भारत आठवां देश है। अग्नि I, II, III और IV पहले ही सेना में कमीशन किए जा चुके हैं।   

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील