उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता देगी : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता देगी। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को उप्र सरकार प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस: लगातार तीसरे दिन होगी राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस ने कहा- भाजपा को यह बहुत महंगा पड़ेगा

सशस्त्र बलों के सामर्थ्य में अभिवर्धन हेतु लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है। गौरतलब है कि राष्ट्र के समक्ष पेश आने वाली भावी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को आमूलचूल परिवर्तन करते हुए, थलसेना,नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’योजना की मंगलवार को घोषणा की।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक