अग्निवीरों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, शहीदों के परिजनों को 10 की जगह मिलेंगे 50 लाख

By अंकित सिंह | Jul 26, 2024

उत्तराखंड सरकार ने अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की घोषणा की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, सशस्त्र बलों में सेवा करने के बाद लौटने पर अग्निवीरों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। यह घोषणा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई थी। सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि आरक्षण बढ़ाने के लिए कानून लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Agniveer को लेकर हरियाणा सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुलिस भर्ती, माइनिंग गार्ड भर्ती में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक साहस और दूरदृष्टि को भी याद किया और कहा कि करगिल का युद्ध ऐसा पहला युद्ध है जहां भारत की सेना ने अपने अदमय साहस से मैदान में जीत हासिल की वहीं मेज पर यह युद्ध राजनीतिक नेतृत्व ने भी जीता। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सेना भी सशक्त हो रही है और उसकी यशकीर्ति भी लगातार बढ़ रही है। धामी ने आरोप लगाया कि विश्व के कुछ लोग यह नहीं चाहते कि भारत मजबूत, सशक्त और शक्तिशाली बने और इसलिए उन्होंने षड्यंत्रों के तहत भारत की गति और प्रधानमंत्री मोदी की गति को रोकने का प्रयास पिछले चुनावों में किया है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला