Agra के बाह में खराब सड़क पर फंसी Ambulance, अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

आगरा, सात सितंबर आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में खराब सड़क पर एंबुलेंस के करीब दो घंटे तक फंसे रहने के कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि परिवार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है और इस संबंध में जांच की जा रही है। घटना कथित तौर पर दो सितंबर को गढ़वार गांव में हुई जब प्रदीप सिंह की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिवार ने सरकारी एंबुलेंस बुलाई।

उप जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने बताया कि पांच सितंबर को तहसील दिवस के दौरान शिकायत मिली थी और इसे लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है, जिससे रिपोर्ट मांगी गई है। कुमार ने कहा, ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Vivo Money Laundering Case में सुप्रीम कोर्ट ने चीनी नागरिक से मांगी भारत वापसी की गारंटी

Mirzapur में पक्की सड़क की मांग पर 400 स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Operation Sindoor वर्षों की तैयारी और रणनीतिक दूरदर्शिता का नतीजा: पूर्व Air Marshal जितेंद्र मिश्रा

Bhadohi Police ने फर्जी BSA बनकर 50 लाख ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार