Agra में cryptocurrency में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

आगरा में पुलिस ने ‘क्रिप्टो करेंसी’ में निवेश के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य ने रविवार को बताया कि आरोपी विनोद और विनय को दो दिन पहले पूछताछ के लिए नोएडा से लाया गया था। उनके खिलाफ सबूत मिलने पर शनिवार शाम उन्हें साइबर थाने में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

सेमिनार में लोगों को क्रिप्टो मुद्रा में निवेश करने और रकम कई गुना करने का लालच दिया गया। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्तों के झांसे में बड़ी संख्या में लोग आ गए और उन्होंने निवेश किया।

आगरा में ही करीब 1,500 लोगों से निवेश कराया गया। अभी तक जांच में पता चला है कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों से करीब 100 करोड़ रुपए का निवेश कराया गया और रकम हड़प ली गयी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के एक साथी अजय को पहले ही आगरा पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी उनके चार साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi बोले, Olympic में भारत की भागीदारी और पदक संख्या बढ़ाने के लिए नए खेल जरूरी

Supreme Court का केंद्र को 2 हफ़्ते का अल्टीमेटम, Junk Food Labeling पर Health से समझौता मंजूर नहीं

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका