Agra-Lucknow Expressway पर सर्दी में बदली स्पीड लिमिट, रात में 50 से 60 किमी तय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

सर्दी में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित नयी गति सीमा 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी और निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि नोडल अधिकारी राजेश पांडेय के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत यात्री वाहनों, बसों और मालवाहक वाहनों की गति सीमा में कमी की गई है।

उन्होंने बताया कि नयी व्यवस्था के अनुसार आठ से अधिक सीट वाले यात्री वाहनों के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जबकि नौ से अधिक सीट वाले यात्री वाहनों के लिए दिन में अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। द्विवेदी ने बताया कि मालवाहक वाहनों के लिए गति सीमा दिन में 50 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। उन्होंने बताया कि चार से आठ यात्रियों की क्षमता वाले वाहनों की गति सीमा भी घटाकर दिन में 80 किलोमीटर और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।

द्विवेदी ने कहा कि प्राधिकरण ने कोहरे के दौरान सुरक्षित यातायात के लिए विशेष व्यवस्था भी की है और अगर दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाती है तो वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा या पुलिस की निगरानी में ‘कन्वॉय सिस्टम’ के तहत काफिले के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

प्रमुख खबरें

Pakistan को हराकर भारत 10वीं बार बना SAFF Championship विजेता, Suhail Bhat चमके

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली Team India पर ICC का एक्शन, 5वें ODI में 35% मैच फीस कटी

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा