Agra की Petha Industry पर LPG संकट: कारोबारी बोले- बंदी की नौबत, DM ने बताया कोरी अफवाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2026

व्यावसायिक एलपीजी गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट मंडराने लगा है और गैस आधारित पेठा इकाइयां करीब-करीब बंदी के कगार पहुंच गई हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने शनिवार को यह दावा किया। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्‍लत नहीं है और जो कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अग्रवाल ने कहा कि यदि गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं होगी तो बाकी इकाइयां भी जल्दी बंद हो जाएंगी। कारोबारियों ने कहा कि गैस की किल्लत से व्यापार पर भारी असर भी पड़ रहा है, इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को भी काम मिलना बंद होने लगा है तथा उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।

उन्‍होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति में तेजी लाए जाए जिससे पेठा उद्योग के बचाया जा सके। हालांकि जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कहा था कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी