मल्लिकार्जुन खड़गे की बात से सहमत हूं कि हमें एक-दूसरे से नहीं, भाजपा से लड़ना है : थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे से बहस की पैरवी करने के बाद सोमवार को कहा कि वह खड़गे की इस बात से सहमत हैं कि दोनों को एक-दूसरे से नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ना है। उन्होंने ट्वीट किया, मैं खड़गे जी से सहमत हूं कि कांग्रेस में हम सभी लोगों को एक दूसरे की बजाय भाजपा से मुकाबला करना है। हमारे बीच कोई वैचारिक मतभेद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने पदार्पण में राष्ट्रीय खेलों का स्वर्ण पदक जीता

उनकी इस टिप्पणी पर खड़गे ने कहा था कि उन्हें और थरूर को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ मिलकर लड़ना है। खड़गे का यह भी कहना था कि उन्हें और थरूर को महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ मिलकर काम करना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर