Bihar में स्टार्टअप परिवेश को बढ़ावा देने के लिए सिडबी, बिहार स्टार्ट-अप फंड ट्रस्ट में समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2024

बिहार स्टार्ट-अप फंड ट्रस्ट, राज्य के उद्योग विभाग और सिडबी ने 50 करोड़ रुपये के बिहार स्टार्टअप स्केल-अप वित्तपोषण कोष (बीएसएसएफएफ) के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को एक समझौता किया।

इस समझौते पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित और सिडबी के महाप्रबंधक अरिजीत दत्त ने हस्ताक्षर किए। इसमें कहा गया कि बिहार स्टार्ट-अप फंड ट्रस्ट (बीएसएफटी) बिहार सरकार की बिहार स्टार्ट-अप नीति के कार्यान्वयन के लिए बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा गठित एक नोडल एजेंसी है।

बयान के अनुसार कोष का प्रबंध सिडबी करेगा। इसमें कहा गया है कि इस मॉडल में, कोष सीधे स्टार्ट-अप कंपनियों में निवेश नहीं किया जाएगा, बल्कि यह सेबी पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष में योगदान देगा, जो बदले में स्टार्टअप में निवेश करेगा।

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े