'Stranger Things' की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 27, 2026

आपको याद होगा 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन और एक्टर डेविड हार्बर को जोड़ी। दर्शको इनको भर-भर के प्यार दिया था। बता दें कि, इस सीरीज में मिली बॉबी ने  'इलेवन' और डेविड हार्बर ने 'जिम हॉपर' का किरदार निभाया था। अब कहा जा रहा है कि एक बार फिर से ये दोनों साथ वर्क करने जा रहे हैं।

स्पाई ड्रामा में निभाएंगे ये खास किरदार

'द हॉलीवुड रिपोर्टर'के मुताबिक, यह एक स्पाई ड्रामा सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसकी कहानी पॉल वार्नर के पहले उपन्यास 'ए स्पाई इन द ब्लड' से प्रेरित है। सीरीज में डेविड हार्बर मैट वुल्फ का किरदार निभा रहे हैं, जो पहले एफबीआई एजेंट थे और अब सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में काम करते हैं। हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें फिर से एफबीआई में लौटना पड़ता है। वहीं मिली बॉबी ब्राउन उनकी बेटी रेबेका के रोल में नजर आएंगी, जो खुद भी एफबीआई एजेंट है। पिता और बेटी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होते, लेकिन जब रेबेका अचानक लापता हो जाती है, तो उसे ढूंढ़ने के लिए मैट को एक बार फिर अपने पुराने जासूसी मिशन पर लौटना पड़ता है।

बॉबी ब्राउन और हॉर्बर के बीच विवाद भी हुआ था

आपको बताते चले कि, हार्बर और मिली बॉबी के बीच मनमुटाव की खबरें काफी समय से चल रही हैं। अटकलें लग रही थी किं हार्बर ने मिली ब्राउन को परेशान किया और उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। जिसके बाद हार्बर ने कहा था, 'आप जिन लोगों के साथ 10 साल तक समय बिताते हैं, कभी-कभी उनसे बहस या असहमति हो जाती है। परिवारों में भी तो ऐसा होता है। बाद में सब ठीक हो जाता है।

इन सभी अफवाहों और लोगों को अटकलों के बाद भी हार्बर ने साफ किया कि मिली बॉबी ब्राउन के साथ उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है। वैसे यह बात सच भी साबित हुईं क्योंकि अब दोनों ही दोबारा से एक-साथ काम करने जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा