भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचा रही- अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।’’

इसे भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान, दान देने वाले लोगों को दी जाएगी 10 से 1000 रुपये की पर्चियां

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नये कृषि कानूनों से किसानों की फसल और इसके उत्पादों पर नियंत्रण भी अन्य लोगों के हाथों में चला जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने कहा कि राज्य में 2022काविधानसभा चुनाव बहुत अलग तरह का होगा। उन्होंने कहा कि उप्र के लोग विशेष रूप से गरीब किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिलाएं सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लोग दुखी हैं।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी