कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से बातचीत फिर शुरू करने की अपील की, टिकैत बोले- शर्तें लगाकर नहीं होगी बात

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2021

तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच खींचतान लगातार जारी है। किसान संगठन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग के साथ 8 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की बैठक हो चुकी है और सारी की सारी बैठक बेनतीजा रही। अब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर नया बयान दिया है। नई नवेली मोदी कैबिनेट की पहली बैठक वाले दिन कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान संघ को मैंने एक बार नहीं कई बार कहा है कि तीन कानूनों को रद्द करने के अतिरिक्त वो कोई भी प्रस्ताव लेकर हमारे पास आए हम उस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने ये साफ किया कि एपीएमसी समाप्त नहीं होगी बल्कि और मजबूत हो इसके लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया, तेजस्वी पर Jitan Ram Manjhi का तंज

सुरक्षा आदेश के बाद भी फेंके गए अंडे, Mahua Moitra ने Nadia घटना पर Calcutta High Court में लगाई याचिका

UPA राज में मिले सिर्फ ₹372 करोड़, Kerala रेल बजट पर बोले Rajeev Chandrasekhar

Ram Mandir चढ़ावा चोरी केस: Akhilesh Yadav बोले- BJP के खिलाफ धर्म बचाने की जंग होगा चुनाव