कृषि मंत्री कमल पटेल ने माना मुख्यमंत्री चौहान का आभार

By दिनेश शुक्ल | Jun 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रीष्मकालीन मूँग का समर्थन मूल्य 7,196 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारत करने पर आभार व्यक्त किया है। कृषि मंत्री पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने सीएम हाउस पहुँचे। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में स्थापित होंगे 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स

मुख्यमंत्री निवास पहुँचे मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री चौहान की गरीब और किसान के प्रति संवेदनशीलता को दिखता है। इस दौरान पटेल और दर्शन चौधरी ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हल भेंट किया और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती